(Antah, Baran)
बारां जिले के आदिवासी बाहुल्य इलाके में लगातार अतिकुपोषित बच्चों का एमटीसी में आने का सिलसिला जारी है। किशनगंज सामुदायिक अस्पताल के एमटीसी वार्ड में 5 अतिकुपोषित बच्चों को भर्ती कराया गया है। अब इस वार्ड में बच्चों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। एमटीसी में बैडों की संख्या कम होने औ भवन के छोटे होने से कई बच्चों का जमीन पर ही इलाज किया जा रहा है। वही तीन बच्चों की मौत के बाद मिडिया में उठे कुपोषण के मुद्दे पर सरकार भी अब गंभीर हो गई है। सरकार ने सहरिया बच्चों के लिए माइक्रोप्लान बनाने की योजना तैरूार कर ली है। इस योजना में 6 साल तक के बच्चों को सप्ताहभर का पोषाहार दिया जाएंगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।