दिल्ली चिड़ियाघर में बाघ देखने के चक्कर में युवक की गई जान, बाघ ने मार डाला
(DELHI, India) लगभग 15 मिनट के बाद सफेद बाघ ने युवक पर हमला कर दिया और उस शख्स की मौत हो गई। हुआ यह कि युवक बाघ देखने के लिए बाड़े के करीब चला गया और अचानक उसमें गिर गया। बाड़े में गिरने के बाद शख्स हाथ जोड़कर लगभग 15 मिनट तक बैठा रहा। बाघ काफी देरतक लड़के को देखता रहा। तभी बाहर देख रही भीड़ में से किसी ने बाघ पर पत्थर मार दिया। फिर उसके बाद अबतक शांत दिख रहे सफेद बाघ ने युवक पर हमला कर उसकी जान ले ली। मृतक की अभीतक शिनाख्त नहीं हो पाई है। छात्र 12वीं क्लास में पढ़ता था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।