शाहरूख ने ऋतिक की चुनौती को कबूला, 10 पैक ऐब्स बनाकर सबको दी मात
(India) शाहरूख की इस वीडियो में उनका 10 पैक ऐब्स देखा जा सकता है जब वह फराह खान के सामने जबरदस्त ट्रेनिंग लेते हुए दिख रहे हैं। गौर हो कि चंद दिन पहले ट्विटर पर बॉलीवुड सितारों को 'बैंग बैंग डेयर' चैलेंज दिया था। इसके तहत चैलेंज किए जाने वाले सेलिब्रटी को ऋतिक द्वारा दिया गया टास्क पूरा करना पड़ता है। शाहरुख खान फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में 8 पैक एब्स में नजर आने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। गौरतलब है कि शाहरुख 48 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी वे अपनी बॉडी के साथ प्रयोग कर रहे हैं। शाहरुख अपनी फिट बॉडी का श्रेय उनके ट्रेनर प्रशांत सावंत को देते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।