वकील के बीमार पड़ने के कारण सलमान का मामला 9 अक्तूबर तक स्थगित
(India) मामले से जुड़े दस्तावेज ‘गुम’ होने के कारण बार-बार सुनवाई स्थगित होने के बाद मुकदमा आज फिर से शुरू होना था। इन दस्तावेजों का पता चल गया है और इन्हें अदालत को सौंप दिया गया है । अभियोजक प्रदीप घरात ने निचली अदालत के न्यायाधीश डी. जी. देशपांडे को सूचित किया कि खान के वकील श्रीकांत शिवाडे बीमार हैं इसलिए सुनवाई स्थगित की जाए । इसके बाद अदालत ने सुनवाई एक पखवाड़े के लिए टाल दी । अभियोजन से कहा गया है कि सुनवाई की अगली तारीख पर गवाहों को तैयार रखे । अभिनेता भी आज अदालत में उपस्थित नहीं हुए । इससे पहले सुनवाई में तब बाधा आई थी जब गवाहों के 63 मूल बयान और केस डायरी पुलिस के पास से गायब हो गए थे । बहरहाल पुलिस प्रमुख राकेश मारिया द्वारा इसकी जांच के आदेश देने के बाद दस्तावेज थाने में पड़े मिले थे। अभी तक मामले में 11 गवाहों ने गवाही दी है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।