सेलिब्रिटी भी आम लोगों की तरह ही होते हैं : अमिताभ बच्चन
(India) हाल ही में रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में एक महिला प्रतिभागी से 71 वर्षीय अमिताभ का आमना-सामना हुआ। मशहूर हस्तियों को बेहद खास समझने वाली यह महिला सोचती थी कि सेलिब्रिटी आम इंसान के रोजमर्रा के काम भला कैसे कर पाते होंगे। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘आज शाम को केबीसी के सेट पर एक प्रतिभागी से इस बारे में मामूली नोंक-झोंक हो गई। उनका मानना था कि मशहूर हस्तियां आम लोगों की तरह कैसे रह सकती हैं, कैसे किराना की दुकान पर जाकर वे रोजमर्रा का सामान ला सकती हैं? उनका मानना था कि सेलिब्रिटी विशेष जरूरतों और गुणों वाले अलग तरह के इंसान होते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘बहरहाल, मेरा जवाब है कि ऐसे लोग आम इंसान ही होते हैं और उनकी भी आम जरूरतें और इच्छाएं होती हैं।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।