(Aurai, Muzaffarpur)
पंचायत का रेप पीड़िता के लिए फरमान, 2 लाख लो गर्भपात कराओ,,,बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार एक 13 वर्षीय लड़की को स्थानीय पंचायत ने दो लाख रुपये लेकर गर्भपात कराने के लिए कहा है, दुष्कर्म के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई जिससे यह मामला प्रकाश में आया, पुलिस के मुताबिक शुभंकरपुर गांव में 13 वर्षीय पीड़िता 25 मई को दुकान में कुछ सामान लेने गई थी, इसी दौरान अरुण भगत नामक एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया, आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर किसी को यह बताई तो वह पूरे परिवार को तबाह कर देगा, करीब एक सप्ताह पूर्व जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तब उसने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी पीड़िता ने बताया कि इसके बाद इस मामले को लेकर गांव के कुछ लोगों ने पंचायत बैठाई जिसमें दो लाख रुपये लेकर गर्भपात कराने और पूरे मामले को रफा-दफा करने का फरमान सुनाया. इस फरमान के बाद पीड़िता के परिजन सकते में आ गए. पीड़िता के परिजन अरुण भगत पर कारवाई करने की मांग कर रहे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।