(India)
फराह (49) ने शाहरूख खान के साथ ‘मैं हूं ना’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया था लेकिन 2012 में उनकी दोस्ती में उस वक्त दरार आ गई थी जब संजय दत्त द्वारा आयोजित एक पार्टी के दौरान शाहरूख और शिरीष कुन्दर के बीच झगड़ा हो गया था। हालांकि उनमें जल्द ही दोस्ती हो गई और फराह ने शाहरूख के साथ मिल कर अपनी बहुप्रतीक्षित ‘हैप्पी न्यू ईयर’ फिल्म बनाने का निर्णय लिया। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 अक्तूबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है और फराह ने कहा है कि यह उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म है। फराह ने एक साक्षात्कार में कहा कि शाहरूख और मेरे लिए एक अभिनेता और निर्देशक के तौर पर यह बेहतरीन समय है। मैं समझती हूं कि हम लोगों को एक दूसरे को हल्के में नहीं लेना चाहिए। जब आप इस तरह की दोस्ती को खोते हैं, तब आपको इसकी कीमत पता चलती है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।