(India)
‘स्टूडेंट ऑफ दि ईयर’, ‘हाइवे’, ‘टू स्टेट्स’ और ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी आलिया ने फैशन पोर्टल जबोंग के साथ कैप्सूल कलेक्शन डिजाइन करने के लिए करार किया है। यह पूछे जाने पर कि वह किसके लिए कपड़े डिजाइन करना चाहेंगी, आलिया ने कहा, ‘मैं परिणीति चोपड़ा के लिए कपड़े डिजाइन करना चाहूंगी। मेरा फैशन लाइन हर लड़की के लिए है। 25 साल से लेकर 35 साल के बीच की महिलाएं मेरे (डिजाइन किए गए) कपड़े पहन सकती हैं।’ आलिया ने कहा कि उनका कलेक्शन उनके अपने व्यक्तित्व को दिखाता है। उन्होंने कहा, ‘कलेक्शन बहुत सादगी भरा है, यह मेरी ही तरह है। मैं इसमें शामिल होना चाहती थी इसलिए हम बैठे और खूब चर्चा की। यह फॉल विंटर कलेक्शन है। इसलिए इसमें कई स्वेट शर्ट हैं। यह मेरे लिए बेहद निजी और खास है। मैं चाहती हूं कि सब इसका आनंद ले। इसमें एनिमल प्रिंट्स को खूब महत्व दिया गया है क्योंकि मुझे जानवर पसंद हैं।’
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।