(India)
78 वर्षीय खान अपने बेटों-सरफराज और शाहनवाज के साथ मक्का पहुंचे । शहनवाज भी एक अभिनेता हैं और वह ‘तेरे नाम’ समेत कुछ फिल्मों में नजर आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी भी हैं। भारतीय हज अधिकारी उमर खान ने कहा, ‘कादर खान मक्का आकर बहुत खुश हैं। ’ उन्होंने बताया कि कादर खान फिलहाल मक्का के एजिजा में ठहरे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘जब उन्होंने जमजम (पवित्र जल) पीया तो उन्होंने मुझे दुआएं दीं। उनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। वह व्हील चेयर पर हैं लेकिन हज करने की उन्हें बहुत खुशी है। ’ कादर खान अरेबियन टूर्स से रविवार को पहुंचे और वह 20 दिन तक यहां रूकेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।