(India)
मनीषा के प्रबंधक ने कहा कि मनीषा अब बिल्कुल स्वस्थ्य हैं और ठीक हैं। प्रबंधक सुब्रतो घोष ने बताया कि वह (मनीषा) इस समय फिल्मों की पटकथाओं पर विचार कर रही हैं और उन्होंने राजकुमार संतोषी की फिल्म में काम करने का मन बना लिया है। उन्हें फिल्म की कहानी पसंद आई है और सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी 2015 से वह शूटिंग शुरू कर देंगी। मनीषा की इस फिल्म में मुख्य भूमिका होगी और अभिनेता पंकज कपूर भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। मनीषा इससे पहले भी राजकुमार संतोषी की 2001 में आई फिल्म 'लज्जा' में काम कर चुकी हैं और कहा जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म में काफी हटकर होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।