(India)
खूबसूरत' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले फवाद ने कहा कि मैं पहचान बनाने में सफल होने के बाद आगे बढ़ जाना चाहता हूं। लगातार एक ही जैसे लोगों के साथ काम करने में कोई चुनौती या नयापन नहीं है। नया लुक अख्तियार करने और अपनी दाढ़ी से छुटकारा पाने की योजना बना रहे फवाद ने कहा कि सबसे जरूरी बात यह है कि मैं अपना सिनेमाई ज्ञान बढ़ाना चाहता हूं, ताकि मैं खुद कुछ कर सकूं। कुछ समान विचारधारा वाले लोगों को लेकर एक फिल्म बनाना चाहता हूं। अपनी खुद की फिल्म बनाने के अलावा वह एक अन्य बॉलीवुड फिल्म को तव्वजो दे रहे हैं। फवाद ने कहा कि हां, मुझसे बातचीत चल रही है। यह 'खूबसूरत' से बिल्कुल अलग होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।