स्वच्छ भारत का संदेश फैलाएंगे सलमान, प्रियंका चौपड़ा, सचिन तेंदुलकर
(India) मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देश में महात्मा गांधी की 150 जयंती तक यानी 2019 तक पूरी तरह साफाई होनी चाहिए, प्रधानमंत्री मोदी का चैलेंज स्वीकार करते हुए क्रिकेट के सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया है, सचिन ने कहा है कि यह हमारे देश के लिए बहुत ही अच्छा आइडिया है, मैं नरेंद्र मोदी जी का चैलेंज स्वीकार करता हूं, सचिन ने कहा है- "स्वच्छ भारत ही सच भारत है, आओ सब मिलकर हाथ बढ़ाए और भारत को स्वच्छ बनाएं."
प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत करते समय अपने भाषण में कहा, "मैंने नौ लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर आ कर स्वच्छ भारत की दिशा में काम करने के लिए आमंत्रित किया है."
नौ हस्तियों में गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, योग गुरु बाबा रामदेव, अभिनेता-निर्माता कमल हासन और टेलीविजन धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम भी शामिल है,प्रधानमंत्री ने कहा, "ये नौ लोग नौ अन्य लोगों को नामित कर सकते हैं और वे सफाई कर सकते हैं तथा इसके वीडियो अपलोड कर सकते हैं."

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।