(DELHI, India)
प्रधानमंत्री ने प्रमुख हस्तियों से इस अभियान में शामिल होने के लिए नौ और लोगों को नामांकित करने का आग्रह किया और उम्मीद जताई कि श्रृंखला बनी रहेगी। मोदी द्वारा मनोनीत की गयी प्रमुख हस्तियों में फिल्म अभिनेता सलमान खान ,कमल हासन तथा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, उद्योगपति अनिल अंबानी, गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा और कांग्रेस नेता शशि थरूर, योग गुरू रामदेव और टेलीविजन धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम शामिल है। मोदी ने देश को स्वच्छ बनाने व सफाई के प्रति कटिबद्ध रहने के लिए स्कूली बच्चों और सरकारी कर्मचारियों सहित हजारों लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। प्रधानमंत्री द्वारा ‘स्वच्छ भारत’ मिशन के शुभारंभ के मौके पर यहां राजपथ पर आयोजित एक समारोह में उपस्थित लोगों ने ‘मैं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा। मैं न गंदगी करूंगा न किसी और को करने दूंगा की शपथ ली।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।