(India)
मोदी ने गुरुवार को लोगों से साल में 100 घंटे सफाई के लिए समर्पित करने की अपील करते हुए इसके तहत बॉलीवुड कलाकार सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और कमल हासन को सार्वजनिक स्थल साफ रखने के लिए आमंत्रित किया था। ‘दंबग’ के अभिनेता ने प्रधानमंत्री के आमंत्रण को स्वीकार करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने ट्वीट किया कि मैंने और मेरे फाउंडेशन ने स्वच्छ भारत के लिए अपने सम्माननीय प्रधानमंत्री के आमंत्रण को स्वीकार लिया है और अपने स्वच्छ भारत के लिए सौ प्रतिशत दूंगा। प्रियंका ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कल ट्वीट किया था कि मैं विनम्रतापूर्वक सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की चुनौती को स्वीकार करती हूं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।