(Barhaj**, Deoria)
पुलिस थाना दौराला के प्रभारी जनक सिंह पुंडीर ने आज यहां बताया कि गुरुवार को पुलिस को 20 वर्षीय युवती की घर पर संदिग्ध मौत के बारे में सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भिजवाया। मृतका के परिवार वालों ने घटना को खुदकुशी बताते हुए एक अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है। उनके अनुसार, परिवार वालों का कहना है कि एक युवक पिछले कुछ दिनों से उनकी पुत्री को मोबाइल फोन पर अश्लील एमएमएस भेजकर और कॉल करके लगातार परेशान कर रहा था जिससे वह अवसादग्रस्त थी। उन्होंने बताया कि जब छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा कर कथित तौर पर खुदकुशी की तब परिवार के लोग घर पर नहीं थे। थाना दौराला प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। लेकिन पुलिस परिवार वालों द्वारा दी गई तहरीर पर अज्ञात युवक का पता लगाने की कोशिश भी कर रही है जो छात्रा को मोबाइल फोन पर अश्लील एसएमएस भेजकर और कॉल करके परेशान कर रहा था। इसके लिए छात्रा की कॉल डिटेल से जानकारी हासिल की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।