(JAMMUandKASHMIR, India)
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पल्लानवाला अग्रिम इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) की पहरेदारी कर रहे सैनिकों ने गुरुवार को एक व्यक्ति को घुसपैठ करते हुए देखा। जब ललकारा गया तो वह भागने लगा इसके बाद उसके पैर में गोली मारी गयी और पकड़ लिया गया। उसने अपनी पहचान नहीं बतायी है। उसके पास से पाकिस्तानी मुद्रा और एक चाबी बरामद हुयी। एक अन्य घटना में सेना ने पाकिस्तानी युवक शफीक उल रहमान को पुंछ जिले में सबजियान अग्रिम इलाके में घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से पाकिस्तानी मुद्रा और अन्य चीजें बरामद की गयी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।