(ANDHRAPRADESH, India)
पुलिस ने आज यहां बताया कि किसानों की पहचान कोदीमियल राजस्व मंडल के लक्काराम गांव के डी रमेश (42) और रामकृष्णापुर गांव के एम तिरूपति (30) के रूप में हुई है। इन लोगों ने कल शाम आत्महत्या की। पुलिस ने कहा कि रमेश ने पांच एकड़ भूमि पट्टे पर ली थी और उस पर धान एवं कपास की फसल उगाई थी। इसके लिए उसने निजी ऋणदाताओं से धन उधार लिया था। क्षेत्र में सूखा पड़ने के कारण फसलें खराब हो गईं और उसे नुकसान उठाना पड़ा। उधार चुकाने में असमर्थ होने पर उसने अपने गांव के खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फसल बर्बाद होने के कारण आर्थिक मुसीबतों का सामना कर रहे तिरूपति ने अपने गांव के बाहरी इलाके में कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।