‘फैन’ में बड़ी अदाकारा की जरूरत नहीं : शाहरुख खान
(India) 48 वर्षीय शाहरुख फिलहाल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और ‘बैंड बाजा बरात’ फेम निर्देशक मनीष शर्मा के निर्देशन वाली इस फिल्म में वह अलग अवतार में दिखाई देंगे। शाहरुख ने कहा, ‘मैं यशराज और मनीष के साथ ‘फैन’ कर रहा हूं। फिल्म में दो लड़कियां हैं। यह ऐसी फिल्म है जिसमें मुझे नहीं लगता कि किसी बड़ी अदाकारा की जरूरत है। यह अलग तरह की रोचक फिल्म है। मेरी 20 साल के करियर की कुछ चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से यह एक है। यह एक फिल्मी सितारे के प्रशंसक की कहानी है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।