हत्या के आरोप में सिरोही के सरूपगंज थाने में गिरफ्तार महिला ममता मेघवाल (30) ने सोमवार सुबह थाने के बाथरूम में नल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ममता व उसके दो भाइयों को एक युवक की हत्या के आरोप में रविवार शाम गिरफ्तार किया था। गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। सरूपगंज थाना स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया गया है, एसएचओ ईश्वर पारीक व महिला कांस्टेबल तारामती को निलंबित कर दिया गया।पुलिस महानिदेशक ओमेन्द्र भारद्वाज ने एडीजी क्राइम व सिविल राइटस से रिपोर्ट मांगी है। मामले की जांच सिरोही के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंपी है। प्रदेश में यह पहली घटना है। जहां एक महिला ने थाने में सुसाइड किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।