गाजियाबाद में चोरों का आतंक
(India)
चोरों को हौंसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं उनके अंदर कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है। गाजियाबाद के पॉश इलाके में हुई चोरी के घटना के बाद तो ये बात पूरी तरह से साफ हो गई है... गाजियाबाद के मॉडल टाउन इलाके में डिस्ट्रिक्ट जज के घर के सामने से एक चोर ने बेखौफ से दुपहिया वाहन की चोरी की। चोर की ये करतूत वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा था कि चोर के चेहरे पर चोरी करते हुए जरा भी घबराहट नहीं नजर आ रही थी। आगरा के एडीएम के घर उनके एक करीबी रिश्तेदार आए थे... वो जब वहां से निकले तो उन्होंने देखा कि उनका स्कूटर घर के बाहर नहीं था... इधर उधर तलाशने के बाद जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि स्कूटर चोरी हो गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।