जयपुर में साकार होगी लोकसंस्‍कृति
(India) राजधानी में 9 अक्टूबर से राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव लोकरंग-2014 शुरू होने जा रहा है। 11 दिन चलने वाले इस उत्सव के तहत जवाहर कला केन्द्र(जकेके) में राष्ट्रीय नृत्य उत्सव का आयोजन होगा जिसमें इसमें 26 राज्यों के 1200 से कलाकार विभिन्न लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, शिल्पग्राम में हस्तशिल्प मेला आयोजित होगा। इसमें भारतीय हस्तशिल्पियों और उनके हस्त कौशल का संगम देखने को मिलेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।