दामाद ने चाकू से हमला कर अपनी सास को मार दिया
(DELHI, India) पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान 35 वर्ष के भूपिंदर के रूप में की गयी है, आरोपी ने अपनी पत्नी पूनम (30), अपने दो साले अंकुर (24) और पंकज (27) पर भी चाकू से हमला किया, यह घटना शाम करीब चार बजे की है जब सागरपुर क्षेत्र में भूपिंदर ने ससुराल के सदस्यों से उनके घर में लड़ाई की, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भूपिंदर और उसकी पत्नी तथा ससुराल के अन्य लोगों के साथ झगड़ा हुआ और भूपिंदर ने उन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, बाद में वह मौके से फरार हो गया.’’ अधिकारी ने कहा कि इस घटना के बाद सभी पीड़ितों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां कौशल्या को मृत घोषित कर दिया गया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।