(Arnod, Chittaurgarh)
चित्तौडगढ़ भक्त शिरोमणी मीरा की याद में मनाया जाने वाला मीरा महोत्सव इस बार रजत जंयती के रूप में मनाया जा रहा है । शरद पूर्णिमा के अवसर पर मनाये जाने वाला मीरा महोत्सव का आगाज मंगलवार रात्रि को हुआ। उद्घाटन के अवसर पर राज्यसभा सांसद वीपी सिंह , चित्तौडगढ सांसद चन्द्रप्रकाश जोशी विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या सहित कई अतिथि उपस्थित थें देश की संस्कृति और भक्ति रस के आयोजन में पहले दिन देश के सात राज्यों के लोकनृत्यों का आयोजन किया गया। राज्यो के लोकनृत्यो ने उपस्थित हजारो दर्शकों का मन मोहा। इस नृत्योत्सव में उडिसा का संभलपुरीनृत्य गोटिपुआ नृत्य, झारखण्ड का पुरूलिया छाउ नृत्य, असम का बिहू नृत्य, गुजरात का डांग आदिवासी नृत्य, गरबा रास, ब्रज उत्तर प्रदेष का मयूर नृत्य, हरियाणा की घुमर फाग, सहित कई आयोजन हुए। इस अवसर पर हर साल दिए जाने वाले वीवी जोशी मीरा सारस्वत सम्मान साहित्यकार डादयाकृश्ण विजवर्गीय कोटा को, मीरा सम्मान पुरूस्कार इतिहासकार डा0 हुकुम सिंह भाटी जोधपुर को,
महाकवि गुलाब खण्डेलवाल मीरा काव्य पुरूस्कार डा0 अलका अग्रवाल भरतपुर को दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।