(India)
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर और देश के एक बड़े सेलीब्रिटी डिजिटल मीडिया नेटवर्क फ्लूयेंस ने इस विशिष्ट पहल की शुरूआत की है। फ्लूयेंस अपने डिजिटल नेटवर्क की मदद से जानी मानी हस्तियों को उनके प्रशंसकों और ब्रांड से जोड़ता है। बच्चन ने एक बयान में कहा कि हर साल अपने जन्मदिन पर मैं दुनिया भर के अपने प्रशंसकों के प्रेम और स्नेह से अभिभूत होता हूं। इस साल ट्विटर और फ्लूयेंस की मदद से मुझे बदले में उन्हें भी प्यार देने के लिए यह विशिष्ट तरीका मिला है। यहां भले ही संदेश डिजिटल मीडिया के माध्यम से भेजा जाता है, मेरे लिए यह हर किसी को खुद से शुभकामना देने के जितना ही व्यक्तिगत है। सोशल मीडिया जगत में बिग बी के नाम से मशहूर बच्चन के प्रशंसक हर उम्र के हैं जिनमें फेसबुक, ट्विटर और टम्बलर समेत कई सोशल मीडिया मंचों पर उन्हें फॉलो करने वाले 3 करोड़ से अधिक लोग शामिल हैं। ट्विटर के दक्षिण एवं दक्षिणपूर्व एशिया क्षेत्र के मार्केट डायरेक्टर रिषी जेटली ने कहा कि हम ट्विटर पर उनका (बच्चन) जन्मदिन मनाने और उनके लाखों प्रशंसकों और फॉलोअरों एक नया अनुभव देने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। बच्चन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह गतिविधि आज से 11 अक्तूबर तक पांच दिनों के लिए चलेगी। बच्चन का जन्मदिन 11 अक्तूबर को है। बच्चन के प्रशंसकों को केवल उन्हें हैशएबी72विशेज हैशटैग भेजना होगा जिसके बाद उन्हें बच्चन के हस्ताक्षर वाले डिजिटल पोस्टर मिलेंगे और जो लोग खुशकिस्मत होंगे उन्हें अभिनेता का वीडियो संदेश भी मिलेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।