राजस्थान के धौलपुर में खेत में लहूलुहान मिली युवक की लाश,
(Bari, Dhaulpur) धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के सिब्बी का पुरा गांव में एक 36 वर्षीय युवक की लाश बाजरा के खेत में मिली है। मृतक के शरीर पर चाकू से एक दर्जन से अधिक वार किये गए हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं। मृतक राम अवतार सुबह शौच के लिए गया था। जब रामअवतार काफी समय बाद घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई, लेकिन गांव के पास बाजरा के खेत में खून से लथपथ उसकी लाश मिली। परिजनों का कहना है कि हत्या के पीछे मृतक के छोटे भाई का बाबू का पुरा गांव निवासी कलुआ पुत्र रामवीर से मोबाइल की चोरी को लेकर दो दिन पहले विवाद हो गया था। जिसमे परिजनों ने कलुआ कुशवाह एवं चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद आरोपी पक्ष गांव छोड़कर फरार हो गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।