सेक्स टेप बनाकर ब्लैकमेल करनेवाली कन्नड़ एक्ट्रेस गिरफ्तार
(India) गौर हो कि बेंगलुरू के सुंदर राम शेट्टी नगर के एक डॉक्टर ने नयना पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बुधवार को उसे अदालत में पेश किया और अदालत ने उसे 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। इससे पहले 4 जून को नयना के खिलाफ एक 68 वर्षीय डॉक्टर ने सेक्स के बहाने अपने जाल में फंसाने का आरोप लगाया था। इस डॉक्टर का आरोप था कि नयना और उसके साथियों ने अपने गैंग की एक महिला के साथ उन्हें सेक्स करने का लालच दिया और उसके बाद चुपके से उनकी सेक्स टेप बना ली। इस सेक्स टेप के आधार पर गैंग ने उन्हें ब्लैकमेल किया था और डॉक्टर से एक करोड़ रुपए की मांग की और उसके बाद 25 लाख पर राजी हो गए। नयना के खिलाफ पहला मामला 4 जून को दर्ज किया गया था। लेकिन जमानत मिलने तक नयना करीब 4 महिने तक पुलिस के हाथ नहीं लगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।