'बुजुर्ग फैन' के 'बचपन' पर रीझीं दीपिका पादुकोण
(India) 'दिल से नाचें इंडियावाले' की शुरुआत हाल ही में मुंबई ऑडिशन से हुई। ऑडिशन में दुनियाभर से अलग-अलग आयुवर्ग और विविध परिस्थितियों से ताल्लुक रखने वाले प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी।
एक बयान में कहा गया कि प्रतिभागियों में 'द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल' समूह भी शामिल था। यह आठ वरिष्ठ नागारिकों का डांस समूह है, जिसने अपने दमदार डांस से निर्णायकमंडल में शामिल लोगों को चौंका दिया। समूह के वरिष्ठ सदस्य विनोद ने जब यह खुलासा किया कि उनकी 'बचपन' से तमन्ना रही है कि वह दीपिका के साथ डांस करें, तो उनकी इस बात पर दीपिका अपना दिल हार बैठीं। विनोद ने कहा था कि मेरी उम्र है पचपन, पर मुझमें अभी भी है बचपन। दीपिका उनके साथ डांस करने को राजी हो गईं और कहा कि उनके साथ प्रस्तुति देना उनके लिए सम्मान की बात है। दीपिका ने उनके साथ अपने पसंदीदा गानों में से एक 'बलम पिचकारी' पर डांस किया और इस दौरान वह उनके एनर्जी लेवल से बहुत प्रभावित हुईं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।