राजस्थान के कोटा से अपहरण हुए बच्चे रूद्राक्ष को बचाने में नाकाम साबित हुई पुलिस
(Digod, Kota) कोटा के तलवंडी से अपहृत बैंक मैनेजर पुत्र रुद्राक्ष का शव आज जाखमुंडी गांव के एक नहर में मिलने के बाद सनसनी फैल गयी।रुद्राक्ष का कल अपहरण हो गया था और अपहरणकर्ताओं ने दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस घटना के बाद रुद्राक्ष को ढूंढने के लिये एक विशेष टीम का गठन किया था लेकिन पुलिस और सरकार की सारी कोशिशों का नतीजा सिफर निकला। वहीं शव मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।