(Agiaon, Bhojpur)
पीरो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि कुरमुरी गांव स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर देर रात गांव की ही पांच महादलित महिलाओं के साथ रणवीर सेना के पूर्व एरिया कमांडर नील निधि सिंह और उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पूर्व कमांडर के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। नील निधि को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह छापामार कार्रवाई की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में महिलाओं ने संबंधित थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।