(India)
खुद सलमान से जब इस बारे में पूछा जाता है तो वह कहते हैं कि जब होनी होगी तो हो जाएगी। बिग बॉस सीजन-8 में रविवार के दिन प्रसारित शो में सलमान ने शो में अदाकारा रेखा को बुलाया था। इस दौरान उन्होंने खूब मस्ती की। रेखा बातों-बातों में सलमान से कह बैठी- आप मेरी एक बात मान लीजिए, शादी कर लीजिए। शो के दौरान जब सलमान की शादी को लेकर सवाल उठे तो रेखा ने कहा कि वह जानती हैं कि सलमान ने अभी तक शादी क्यों नहीं की। शो में रेखा ने कहा कि कि जब सलमान 4-5 साल के थे और वह सुबह-सुबह बांद्रा इलाके में मॉर्निंग वॉक पर जाती थीं। उस समय मान बाबा (सलमान को प्यार से रेखा इसी नाम से बुलाती हैं) मेरे पीछे-पीछे घूमने जाते थे। तब उनकी उम्र सात से आठ साल की रही होगी। वॉक से लौटने के बाद घर लौटकर सलमान अक्सर अपनी मां से कहा करते थे कि वह बड़े होकर मुझसे शादी करेंगे। यह शादी अब तक हुई नहीं और सलमान इसलिए अभी तक कुंवारे हैं। सलमान यह सुनकर शर्मा गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।