लव जिहाद मामला: पीड़ित युवती के माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
(Mawana, Meerut) एसएसपी ओंकार सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती के ताजा बयान और उसके द्वारा महिला थाने में दी गई तहरीर के आधार पर युवती के माता-पिता के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया , चूंकि मुकदमा अदालत में विचाराधीन है इसलिए अब पीड़ित युवती के अदालत में बयान होंगे । अदालत के आदेश के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि महिला थाने में दी गई तहरीर में पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि परिवार के लोगों ने जबरदस्ती उससे पूरे मामले की कहानी बनवाई थी। विरोध करने पर परिवार के लोग जान से मारने की धमकी दे रहे थे। युवती ने शिकायत में कहा है कि परिवार के लोगों ने उसे जान से मारने की योजना भी तैयार कर ली थी,जिसका उसे पता चल गया था और इसी कारण वह महिला थाने पहुंच गई। तहरीर में पीड़ित युवती ने यह भी कहा है कि वह अपनी मर्जी से मामले के आरोपी कलीम के साथ गई थी। उधर, ताजा घटनाक्रम में युवती के पिता ने अपनी बेटी द्वारा लगाए गए आरोपों को नकारते हुए कहा है कि उसकी बेटी सद्दाम नामक एक युवक के दबाव है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सद्दाम ही उसे बहला-फुसला कर रविवार सुबह अपने साथ महिला थाना ले गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।