(India)
बातों-बातों में रेखा ने बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का जिक्र कर डाला। इस दौरान रेखा ने दबंग फिल्म का डायलॉग थप्पड़ से डर नहीं लगता... छोटे से टि्वस्ट के साथ बोला। उन्होंने कहा, थप्पड़ से डर नहीं लगता, बिग बी से ...हालांकि बात को संभालते हुए रेखा ने आग कहा कि बिग बॉस से डर लगता है। यह अलग बात है कि डायलॉग बोलते वक्त रेखा की जुबान फिसली या फिर उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया। लेकिन उनका ऐसा कहना मीडिया में चर्चा का विषय जरूर बन गया,,गौर हो कि बॉलीवुड में रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी के चर्चे हमेशा रहे हैं। यह जोड़ी आखिरी बार फिल्म सिलसिला में नजर आई थी। इसके बाद से दोनों ने एक दूसरे से किनारा कर लिया था। हाल ही में यह भी चर्चा थी कि फिल्म शमिताभ में दोनों साथ नजर आ सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।