बिग बॉस-8 : आर्य ने मिनिषा से मांगी माफी
(India) टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 8 में एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने के बाद अभिनेता आर्य बब्बर और मिनिषा लांबा ने अब आपसी मतभेद भुलाने का फैसला किया है। दोनों में झगड़े की शुरूआत उस वक्त हुई, जब मिनिषा ने साथी प्रतिभागी डाएंड्रा सोरोज से चुगली करते हुए बताया कि आर्य ने लोकप्रियता पाने के लिए उनसे शो में झूठ-मूठ का प्यार का नाटक करने के लिए कहा था। शो के मेजबान सलमान खान ने आर्य को मिनिषा की इस चुगली के बारे में बताया, जिस पर आगबबूला आर्य ने खुलासा किया कि वह पूर्व में मिनिषा के साथ एक रिश्ते में थे। हालांकि, अब दोनों का गुस्सा शांत होता दिख रहा है। आर्य ने बिग बॉस एक टास्क के दौरान अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी। उन्होंने मिनिषा से माफी मांगी और मिनिषा ने उन्हें माफ भी कर दिया। हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि मिनिषा ने उन्हें सच में माफ किया है या नहीं?

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।