क्या ब्रेकफास्ट से जुड़ा है जीरो फिगर का राज?
(India) इम्पीरियल कॉलेज, लंदन के वैज्ञानिकों व चिकित्सकों का मानना है कि सुबह ब्रेकफास्ट न करना मोटापे को दावत देने के बराबर होता है,शोधकर्ताओं का कहना है कि जो लोग सुबह ब्रेकफास्ट नही करते है वह दोपहर में अधिक भोजन करते है और मीठा या वसायुक्त भोजन को अधिक खाने की इच्छा रखते है,,इसके चलते दुबले- पतले लोगों में भी मोटापा बढ़ने लगता है. मोटापा खुद तो एक रोग है ही साथ ही यह कई बीमारियों का घर भी होता है. यह रोग किसी को भी हो सकता है,,इससे दिल की बीमारी, हाई ब्लडप्रेशर, डाईबिटीज, कैंसर जैसे रोग होने की संभावनाएं बढ़ जाती है. इसमें ब्रेस्ट व कोलोन कैंसर होने की अधिक संभावनाएं होती है साथ ही पेनक्रिएटिक व ओएसौफेगस कैंसर भी हो सकता है, इन दोनों कैंसरों में बचने की चांस बहुत कम होता है.

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।