ग्रेटर नोएडाः लूटपाट का विरोध करने पर बी. टेक की छात्रा को गोली मारी
(DELHI, India) पुलिस ने कहा कि बी. टेक थर्ड ईयर की छात्रा ने एक एटीएम से 50 हजार रुपये नकद निकाले थे, उसने 10 हजार रुपये एक दोस्त को दे दिए और शेष राशि अपने थले में रख ली, उन्होंने कहा कि दोनों लड़कियां नॉलेज पार्क स्थित कौशल्या छात्रावास की तरफ जा रही थीं तभी मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गुरूद्वारा रोड के नजदीक लड़की का बैग छीनने का प्रयास किया, लड़की ने जब विरोध किया तो एक ने उस पर गोली चला दी जिससे उसके पैर में जख्म आए हैं, वे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए, पुलिस ने कहा कि लड़की को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जाती है, उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।