मप्र: पोस्टमॉर्टम के दौरान महिला डॉक्टर से की छेड़छाड़
(Barghat, Seoni) प्रकरण की जांच कर रही महिला प्रकोष्ठ की पुलिस उपनिरीक्षक भूमेश्वरी चौहान ने आज यहां बताया कि महिला चिकित्सक की शिकायत पर आरोपी चिकित्सक मुकुंद वासनिक के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस में भादंवि की धारा 354 एवं 354 (ए) के तहत कल मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को एक महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करने के लिए डॉ. मुकुंद वासनिक और पीड़ित महिला डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई थी। महिला डॉक्टर का आरोप है कि पोस्टमॉर्टम के बंद कक्ष में दोपहर के समय वरिष्ठ चिकित्सक ने उनसे छेड़छाड़ की और विरोध के बावजूद भी वे नहीं माने। भूमेश्वरी ने बताया कि पीड़ित महिला डॉक्टर के अनुसार किसी तरह से उसने स्वयं को आरोपी के चंगुल से बचाया। उन्होंने कहा कि इस मामले की लिखित शिकायत पीड़ित महिला द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।