फिल्‍म बैंग बैंग का धमाल: 300 करोड़ रुपये की कमाई के करीब
(India) मसाला फिल्म ‘बैंग बैंग’ का जबर्दस्त रूप से कमाई करने का सिलसिला जारी है। रितिक रोशन और कैटरीना कैफ अभिनीत यह फिल्म अब 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने जा रही है। एक बयान में कहा गया कि सिद्धार्थ आनंद निर्देशित ‘बैंग बैंग’ की शुद्ध कमाई 158.29 करोड़ रुपये (कुल कमाई 226.12 करोड़) है। वहीं, विदेशी बाजारों में इसने 72 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जिसके साथ ही इसकी वैश्विक बॉक्स ऑफिस कमाई 298 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित यह फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज हुई थी। ‘बैंग बैंग’ 140 करोड़ रुपये के बजट से बनी है, जिसमें डैनी डेंजोंग्पा, जावेद जाफरी, दीप्ति नवल, कंवलजीत और जिम्मी शेरगिल भी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।