गीतकार संतोष आनंद के बेटे  और बहू ने की खुदकुशी,
(Chhata, Mathura) गीतकार संतोष आनंद के बेटे संकल्प आनंद और बहू ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर खुदकुशी क्यों की ये सवाल उलझता जा रहा है, कल मथुरा के कोसी कलां इलाके में दोनों ने खुदकुशी की थी, संकल्प आनंद के दस पन्नों के नोट में किए गए दावों के बीच हरकत में आए गृह मंत्रालय ने इस आत्महत्या मामले की जांच के आदेश दिए हैं,
सुसाइड नोट में क्या मिला-
संकल्प ने दस पन्नों का सुसाइड नोट अंग्रेजी में लिखा है, इस सुसाइड नोट में कई मोबाइल नंबरों का जिक्र है, सुसाइड नोट के मुताबिक वो किसी जालसाज गिरोह के चंगुल में फंस गया था जो उसे ब्लैकमेल कर रहा थाण् सुसाइड नोट के मुताबिक संकल्प जिस संस्थान में लेक्चरर था उसमें घपला हो रहा था, सुसाइड नोट में संस्थान के डायरेक्टर पर कमाई का झांसा देकर आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है, सुसाइड नोट के मुताबिक डायरेक्टर ने उन्हें संस्थान में निर्माण और शिक्षण के लिए ढाई सौ करोड की योजना का प्रभारी बनाया, जिसके एवज में आर्थिक शोषण किया जाता रहा, इस योजना का प्रभारी बनाये जाने के बाद संकल्प जालसाजों के दलदल में फंसते चले गए और आखिर में उन्हें खुदकुशी ही एक मात्र रास्ता दिखा ,सुसाइड नोट के हर पन्ने पर पति और पत्नी दोनों के दस्तखत हैं, सुसाइड नोट में रुपय़ों के गबन के साथ साथ अपने गलत कदमों और साथी कर्मचारी.अधिकारी पर फंसाने का भी जिक्र किया गया है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।