(India)
अब बारी 'पीके' की लीड अदाकारा अनुष्का शर्मा की है। अनुष्का भी पीके के पोस्टर में ट्रांजिस्टर के साथ नजर आई। लेकिन आमिर की तरह न्यूड होकर नहीं बल्कि पुलिस इंस्पेक्टर के ड्रेस में ट्रांजिस्टर उनके साथ दिखा रहा है। उनकी भौंहे बार-बार ऊपर और नीचे की तरफ हिलती हुई दिख रही है। हाल ही में जो फिल्म पीके का पोस्टर रिलीज हुआ है उसमें अनुष्का आमिर के साथ नजर आएंगे। पोस्टरों के साथ अनुष्का की आवाज गूंजती है । अनुष्का की आवाज गूंजती है- कनफूजियां गए, मैं पीके नहीं हूं, मेरा नाम है जगत जननी। अनुष्का ने हाल ही में किए गए ट्वीट कहा था- 'बबाल मचने वाला है जग्गू भी हमारे जैसे ट्रांजिस्टर पहने पोस्टर में।'
गौर हो कि इस साल अनुष्का की 'पीके' के बाद फिल्म 'दिल धड़कने दो' और फिर अनुराग कश्यप की डायरेक्शन में 'बॉम्बे वेलवेट' रिलीज होगी। फिल्म पीके इस साल 19 दिसंबर को रिलीज होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।