(India)
बॉलीवुड सितारे शाहरूख खान ने कहा कि वह लोकप्रियता के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी तुलना को सराहना के तौर पर लेते हैं। लेकिन उन्हें यह तुलना अटपटी लगती है, क्योंकि उनका और मोदी का पेशा अलग-अलग है। अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के प्रचार के लिये साथी कलाकारों के साथ यहां आये शाहरूख ने एक सवाल पर संवाददाताओं से कहा, ‘वह (मोदी) हमारे देश के नेता हैं। हमारी उनसे यही उम्मीद रहती है कि वह देश को आगे बढ़ायें, जबकि मुझसे लोगों की उम्मीद रहती है कि मैं देश का दिल बहलाऊं। लिहाजा यह जानना अटपटा है कि (लोकप्रियता के मामले में) मोदी से मेरी तुलना की जाती है। लेकिन मैं इस तुलना को सराहना की तरह लेता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे इस तुलना के बारे में सुनकर अच्छा लग रहा है। हालांकि, मैं नहीं सोचता कि इस तरह की तुलना सही है, क्योंकि मेरा और उनका (मोदी का) पेशा और कार्यक्षेत्र अलग-अलग हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।