(Ballabgarh, Faridabad)
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मूल रूप से बिहार की रहने वाली मनीषा (24) पर्वतीया कॉलोनी में किराये के घर में रहती थी। वह एक निजी कंपनी में काम करती थी। कॉलोनी में ही रहने वाला 40 वर्षीय विनोद दो बच्चों का पिता था और कालोनी में डॉक्टरी करता था। मोहल्ले वालों के मुताबिक, विनोद मनीषा से एकतरफा प्रेम करता था और युवती ने विनोद के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार देर सायं मनीषा ड्यूटी कर घर वापस लौट रही थी। तभी युवती का पीछा करते हुए विनोद भी उसके घर के अंदर तक पहुंच गया। यहां दोनों के बीच कुछ बातें हुईं। इसके बाद विनोद ने तमंचा निकाल का मनीषा के सिर और सीने में गोलियां दाग दीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विनोद ने भी अपने सिर में गोली मारकर जान दे दी। मोहल्ले वालों ने दोनों को लहूलुहान देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।