धौलाकुआं गैंगरेप केस में सजा का ऐलान
(India)
धौलाकुआं गैंगरेप केस में कोर्ट ने सजा का ऐलान कर दिया है। नई दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने पांचों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही सभी आरोपियों पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया। 4 साल तक चली सुनवाई के बाद आखिरकार बलात्कार और अपहरण के आरोपी इन पांच लोगों को उनके गुनाह की सजा मिल गई। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की जांच और दलील को सही मानते हुए इन सभी आरोपियों को अपहरण और बलात्कार का दोषी माना। आपकेा बता दें कि 24 नवंबर 2010 को बीपीओ में काम करने वाली तीस साल की एक युवती से आरोपियों ने गैंगरेप किया था। फैसले के बाद बचाव पक्ष ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। आपको बता दें कि 24 नवंबर 2010 को कॉलसेंटर से लौट रही एक नॉर्थ-ईस्ट की युवती का पांच लोगों ने अपहरण कर गैंगरेप किया था। इसके बाद आरोपी पीड़िता केा मंगोलपुरी इलाके में फेंक कर फरार हो गए......

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।