(India)
चोट के कारण फराह खान द्वारा निर्देशित फिल्म के दिल्ली में प्रचार कार्यक्रम में देरी हुई। शाहरुख संवाददाता सम्मेलन में देरी से आए और उन्हें चलने में दिक्कत महसूस हो रही थी। इस सम्मेलन में फिल्म के अन्य कलाकारों दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह के अलावा फराह ने भी भाग लिया। अभिषेक ने संवाददाता सम्मेलन शुरू होने से पहले कहा, ‘शाहरुख के घुटने में रविवार रात चोट लगी और वह फिलहाल फिजियोथेरेपी करा रहे हैं। वह देर से आएंगे और तब तक हम आप लोगों से बातचीत करना चाहेंगे।’ शाहरुख ने आने के बाद कहा, ‘मेरे घुटने में कल चोट लग गई। यह मामूली चोट थी और मैं जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगा।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।