शिवसेना नेता की हत्या के बाद तनाव
(India)
मुंबई के मलाड इलाके में शिवसेना के स्थानीय नेता की हत्या से तनाव हो गया है। शिवसेना नेता रमेश जाधव की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए शिवसैनिकों ने मलाड से लेकर डिंडोशी के कई इलाकों में हंगामा किया। हत्या का आरोप पांच लोगों पर है....जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक महिला को छेड़छाड़ और मारपीट से बचाने की कोशिश में शिवसेना नेता की जान गई। खबरों के मुताबिक....पांच लोग महिला से मारपीट कर रहे थे. रमेश जाधव ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी. मामले से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स और मुंबई पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।