(MAHARASHTRA, India)
सलमान अपने हाथ में झाड़ू थामा और साफ सफाई को अंजाम दिया। साथ ही, उन्होंने लोगों को भी इसमें शामिल होने का न्योता भी दिया है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सलमान के इस मुहिम से जुड़ने के लिए तारीफ की है। इसके अलावा, सलमान ने टि्वटर पर नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है और स्वच्छ भारत अभियान के लिए बधाई दी है। सलमान ने अपने ट्वीट में लिखा कि वो इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को करजत से कर चुके हैं। उन्होंने इसके साथ एक वहां फोटो भी अपलोड की जिसमें सलमान खुद झाड़ू मारते नजर आ रहे हैं। उन्होंने टि्वटर पर अपने कुछ पोस्टों में कुछ और चर्चित हस्तियों को नॉमिनेट किया है। इस सूची में रजनीकांत के साथ साथ आमिर खान, अजीम प्रेमजी, चंदा कोचर, उमर अब्दु्ल्ला, प्रदीप धूत, रजत शर्मा और विनीत जैन का नाम शामिल है। गौर हो कि नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर लोगों से साल में 100 घंटे सफाई के लिए समर्पित करने की अपील करते हुए इसके तहत बॉलीवुड कलाकार सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और कमल हासन को सार्वजनिक स्थल साफ रखने के लिए आमंत्रित किया था। जिसके बाद सलमान ने ट्वीट कर कहा था कि मैंने और मेरे फाउंडेशन ने स्वच्छ भारत के लिए अपने सम्माननीय प्रधानमंत्री के आमंत्रण को स्वीकार लिया है। सलमान ने यह भी कहा था कि अपने स्वच्छ भारत के लिए मैं सौ प्रतिशत दूंगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।