बेंगलुरु फिर शर्मशार: स्कूल में मासूम बच्ची का यौन उत्पीड़न
(Anekal, Bangalore) संयुक्त आयुक्त (अपराध) हेमंत निमबालकर ने कहा कि नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ है। उन्होंने कहा कि पिता की शिकायत के बाद बाल यौन अपराध विरोधी कानून तथा आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और स्कूल के कर्मचारियों से भी पूछताछ हो रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।