सलमान की बहन अर्पिता की शादी में शामिल हो सकते है पीएम मोदी!
(India) गौर हो कि मोदी के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में सलमान और उनके पिता सलीम खान को बुलाया गया था। अर्पिता की शादी 16 नवम्बर को होगी। खबर की पुष्टि करते हुए सलीम खान ने कहा कि हां, मैं शादी के लिए पीएम मोदी को इनवाइट करूंगा और उम्मीद है कि इसमें शिरकत करने के लिए उन्हें वक्त मिल सकता है। शादी को लेकर उन्होंने कहा, मैं खर्चीली शादियों में विश्वास नहीं करता। गौर हो कि अर्पिता तीनों भाईयों में सलमान के सबसे ज्यादा करीब है। अर्पिता कई दिनों से बिजनेसमैन आयुष शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थी। शादी हैदराबाद के पांच सितारा होटल में होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।