(Mumbai, Mumbai)
जाधव की हत्या धारदार हथियार से की गई। शिवसेना नेता की हत्या के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मलाड इलाके में देर रात तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकताओं ने स्थानीय थाना पर भी हंगामा किया। पुलिस के अनुसार शिवसेना नेता अपराधियों को जानते थे, जिनसे उनका झगड़ा चल रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिलहाल तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। देर रात करीब एक हजार कार्यकर्ताओं ने अपने नेता की हत्या के विरोध में जोरदार हंगामा किया और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इलाके में तनाव की स्थिति बनी है और इसके मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।