(India)
तो कोई इसके लिए तैयार करता है चीट, लेकिन एक स्टुडेंट ने मैथ्स के इक्वेशन फार्मुला याद रखने के लिए एक ऐसा अनोखा तरीका इजाद किया जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे! खबरों के मुताबिक 19 साल के रोरी किर्कमान ने मैथ्स के एक्जाम में फेल हो जाने के बाद इक्वेशन फार्मुला को याद रखने के लिए एक अनोखी तरकीब अपनाई, किर्कमान ने मैथ्स के इक्वेशन फार्मुला का टैटू अपने बम पर बनवा लिया ताकि वह इन्हें हमेशा याद रख सकें, किर्कमान ने अपने दोस्तों से बताया कि उसे मैथ्स के इक्वेशन फार्मुला को स्थायी रुप से याद रखने की परेशानी से हमेशा के लिए छुटकारा मिल गया है लेकिन उसे इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी, इंग्लैंड के ब्रिस्टल में वेस्ट युनिवर्सिटी के साइकॉलजी और क्रिमिनॉलजी के स्टुडेंट रोरी ने बताया कि 'मैथ्स के एक्जाम में दो साल खराब ग्रेड आने पर उन्होनें इस तरकीब के साथ तीसरे साल मैथ्स के एक्जाम में बैठने का फैसला किया.'
रोरी ने बताया कि "मैं परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के लिए प्रसिद्ध था, इसलिए मुझे लगता है कि मुझे इसे बदलना चाहिए."
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।