(India)
आमिर इस फिल्म के पोस्टर जारी कर दर्शकों की उत्सुकता पहले ही बढ़ा चुके हैं। लोगों को इस टीजर का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म का टीजर अपने पोस्टर की ही तरह काफी उत्सुकता बढ़ाने वाला है। करीब 2 मिनट के टीजर में आमिर कई लुक में नजर आ रहे हैं। टीजर में आमिर के किरदार को कहीं कपड़े चुराते दिखाया गया है तो कहीं लोग उनके पीछे भागते नजर आ रहे हैं। टीजर में आमिर के किरदार को बेवकूफी करते दिखाया गया है। 19 दिसंबर को रिलीज हो रही यह फिल्म मुन्ना भाई सीरीज और थ्री इडियट्स के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने बनाई है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला और संजय दत्त भी भूमिकाएं निभा रहे हैं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।